पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के कुनबे में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आधिकारिक रूप से इस निर्णय की घोषणा की। बैठक में पार्टी की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई, जिसके बाद प्रिंस राज को यह अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया गया।
विदित हो कि प्रिंस राज दलित राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं और इस नई जिम्मेदारी के साथ उन पर पार्टी के सांगठनिक विस्तार और युवाओं को जोड़ने का बड़ा दारोमदार होगा। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।



