ताजपुर/समस्तीपुर | 7 फरवरी 2026 शनिवार को ताजपुर के फलमंडी में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला सचिव उमेश कुमार के पर्यवेक्षण और प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई बड़े आंदोलनात्मक और संगठनात्मक निर्णय लिए गए।

सुरेंद्र प्रसाद सिंह का आह्वान: “जनता के हक के लिए तेज होगा संघर्ष”
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले ताजपुर के विकास, खुशहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के लिए संकल्पित है। उन्होंने केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए जनता से अपील की कि वे आने वाले आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
आंदोलन की रूपरेखा:
- 8 फरवरी: ताजपुर के जनता मैदान में श्रम, मजदूर और किसान संगठनों की संयुक्त बैठक होगी।
- 9 फरवरी: अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
- 12 फरवरी: मजदूर विरोधी 4 श्रमकोड, मनरेगा में बदलाव और बिजली एवं बीज विधेयक 2025 के खिलाफ देशव्यापी आम हड़ताल के तहत ताजपुर के गांधी चौक से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

संगठन विस्तार पर चर्चा:आंदोलनात्मक फैसलों के साथ-साथ पार्टी के आंतरिक ढांचे पर भी बात हुई। 2025 की बकाया लेवी वसूली, ‘लोकयुद्ध‘ पत्रिका की सदस्यता और नए सदस्य बनाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, छात्र संगठन आइसा, महिला संगठन एपवा, किसान महासभा और खेग्रामस को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्य:
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी प्रखंड सम्मेलन पर चर्चा की गई। इसमें निम्नलिखित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए: उमेश कुमार (जिला सचिव), सुरेंद्र प्रसाद सिंह (प्र प्रखंड सचिव), आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, मो० क्यूम, मुंशीलाल राय, नौशाद तौहीदी, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, मो० मुखलिस तौहीदी और आइसा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार।



