ताजपुर/समस्तीपुर (12 जनवरी 2026): ताजपुर प्रखंड के वार्ड संख्या 11 में सोमवार को भाकपा माले का ‘शाहपुर बघौनी पंचायत शाखा सम्मेलन’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड कमिटी सदस्य मो० एजाज  की अध्यक्षता और जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा के पर्यवेक्षण में आयोजित इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाकपा माले का ‘शाहपुर बघौनी पंचायत के शाखा सम्मेलन में शामिल कार्य कर्त्‍तागण

नई कमिटी का गठन

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें नौशाद तौहीदी  को नया शाखा सचिव चुना गया। इस अवसर पर शाद तौहीदी, वलाम तौहीदी, मुखलिश तौहीदी, मिन्हाजुलहक, मो० राशि हुसैन, मो० आले, अकदस तौहीदी, फैयाज तौहीदी और शहवाज तौहीदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आंदोलन की पार्टी है भाकपा माले: सुरेंद्र प्रसाद सिंह

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा माले हमेशा से पीड़ितों को न्याय दिलाने और मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने जोर दिया कि ताजपुर में लूट, भ्रष्टाचार और जुल्म के खिलाफ पार्टी ने हजारों लोगों को न्याय दिलाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को और मजबूत बनाकर न्याय की इस लड़ाई को तेज किया जाए।

24 जनवरी को मुख्यमंत्री के समक्ष होगा प्रदर्शन

सम्मेलन में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए:

  1. प्रशासनिक भ्रष्टाचार और प्रताड़ना के खिलाफ मोर्चा: थर्ड डिग्री टॉर्चर के दोषी पुलिस अधिकारियों और घूसखोर अंचल राजस्व कर्मचारी रॉबिन ज्योति पर कार्रवाई की मांग को लेकर रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर आंदोलन के माध्यम से इन मुद्दों को पुरजोर तरीके से उनके समक्ष उठाया जाएगा।
  2. अपराध पर रोक की मांग: जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मधेपुरा में हुए हिना प्रवीन बलात्कार-हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और राज्य में बढ़ते अपराध एवं बलात्कार की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here